बिहार में मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नहर में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि औराही एकपरहा पंचायत के वार्ड संख्या- 01 निवासी संतोष मंडल (35) पशुओं को चारा खिलाने नहर के किनारे ले गया था। इसी दौरान पैर फिसल जाने से वह नहर में गिर गया। इस घटना में संतोष की डूबकर मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights