उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में डायल 112 पुलिस के सामने दो युवकों को दबंग पीटते रहे और सिपाही खड़े होकर तमाशा देखते रहे। किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। पीआरवी सिपाहियों के सामने ही युवकों को लात-घूसों से पीटा गया। सड़क पर गिराकर मारा गया। वहीं युवकों के मारपीट के दौरान किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दबंगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पूरा मामला बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में वर्मा कोठी के सामने का है। यहां बीच सड़क पर कुछ दबंग दो युवकों से मारपीट कर रहे थे। हैरान करने वाली बात यह थी कि जिस दौरान यह दबंग मारपीट कर रहे थे तो उन्हीं के सामने डायल 112 पुलिस उन्हें मारपीट करते हुए देख रही थी। युवकों के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोग बाराबंकी में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने लगे। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दबंगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलते ही तत्काल डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके पर शांति और कानून व्यवस्था कायम है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights