सहारनपुर / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपीन ताडा सहारनपुर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही सघन चैकिंग व अपराधियो पर लगाता की जा रही कार्यवाही के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में कुतुबशेर थाना प्रभारी चन्द्रसैन सैनी के कुशल नेतृत्व में थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा आज एक अभियुक्त तौहीद पुत्र तहसीन निवासी मौ० हबीबगढ लाल मस्जिद के पास थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर को कारगिल गेट के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 01 नाजायज छुरा बरामद हुआ। अभियुक्त तौहीद उपरोक्त के विरुद्ध थाना कुतुबशेर पर मु0अ0सं0 288/23 धारा 4/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूछताछ में अभियुक्त ने पूछने पर बताया कि साहब मै लोगो को डराने धमकाने व गलत काम करने के लिये अपने पास यह छुरा रखता हूँ।
पुलिस टीम में यह रहे
1. प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसैन सैनी थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर
2. उ0नि0 अनुज कुमार थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर
3. है0का0 अरुण थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर
4. है0का0 नरेश थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर
