लोकसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए बुधवार शाम छह बजे प्रचार थम गया। पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा।

पहले चरण में विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय सहित 1626 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें आठ केंद्रीय मंत्री और दो पूर्व मुख्यमंत्री अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 543 सीटों से सबसे अधिक 102 सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए इन 102 निर्वाचन क्षेत्रों में आज शाम 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम गया है।

पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ, बिहार की चार, पश्चिम बंगाल की तीन, राजस्थान की 12, मध्य प्रदेश की छह, उत्तराखंड की पांच, असम की चार, मेघालय की दो, मणिपुर की दो, छत्तीसगढ़ की एक, अरुणाचल की दो, महाराष्ट्र की पांच, तमिलनाडु की 39, मिजोरम की एक, नगालैंड की एक, सिक्किम की एक, त्रिपुरा की एक, अंडमान एंड निकोबार की एक, जम्मू-कश्मीर की एक, लक्षद्वीप की एक, पुडुचेरी की एक सीट पर वोट डाले जाएंगे।

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मोरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत सीट पर वोट पड़ेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights