मुंबई। उद्धव गुट के नेता संजय राउत को भी जान से मारने की धमकी मिली है। महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद संजय राउत को मिली धमकी में कहा है कि   ‘तेरा भी मूसेवाला जैसा हाल कर दूंगा।’ दावा है कि संजय राउत को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली है। सूत्रों के मुताबिक, संजय राउत को एक मैसेज मिला जिसमें कहा गया है कि ‘अगर तू दिल्ली में मिला तो तुझे एके 47 से उड़ा दूंगा, मूसेवाला हो जायेगा. सलमान और तू फिक्स’. यह धमकी लोरेंस बिश्नोई के नाम से दी गई है। यह टैक्स्ट मैसेज के रूप में मिली है. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक मैसेज भेजने वाला व्यक्ति पुणे का है जिसने मैसेज में लिखा है कि मार दूंगा, हिन्दू विरोधी, दिल्ली में मिलो, सिद्धू मूसेवाला टाइप में AK47 से उड़ा दूंगा।

वहीं इसपर संजय राऊत ने अपनी प्रतिक्रिय़ा दी है। उन्होंने कहा है कि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, यह सरकार आने के बाद हमारी सुरक्षा हटाई गई, मैंने इस मामले में किसी को कोई पत्र नहीं लिखा है। एक मुख्यमंत्री का बेटा मेरे पर हमला करने की साजिश करता है, सच क्या है, हमें मालूम है। कल भी मुझे धमकी आई है, इसकी सूचना मैंने पुलिस को दे दी है. गृहमंत्री ने क्या किया हमें बताएं।

गौरतलब है कि हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इंटव्यू में गैंगस्टर ने कहा था कि हिरण मारने के मामले में सलमान खान को माफी मांगनी होगी। सलमान बीकानेर में हमारे मंदिर में जाकर माफी मांग लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights