महराजगंज में तेज रफ्तार के कहर ने एक परिवार को बर्बाद कर दिया। जानकारी के मुताबिक श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम इनोवा गाड़ी तेज रफ्तार से ई-रिक्शा में सामने से बुरी तरह टक्कर मार दिया, जिससे ई-रिक्शा सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक सात वर्षीय बच्ची घायल हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी मटेलू अपनी पत्नी गुंजा, सास अजोरा देवी व 7 वर्षीय बेटी सलोनी के साथ परतावल से ई रिक्शा से आ रहे थे। देर शाम लौटते समय कप्तानगंज मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया। हादसे में अजोरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुंजा व सलोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी परतावल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान गुंजा की भी मौत हो गई।गंभीर रूप से घायल सलोनी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। SO अभिषेक सिंह ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार को भी कब्जे में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights