उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में ग्लटोली चौकी के पास तेज रफ्तार कार ने दो बुजुर्ग साधुओं को कुचल दिया। जिससे दोनो की घटनास्थल पर मौत हो गई। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक परमट मंदिर के सामने शनिवार तड़के में कार सवार दंपती ने फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग महिला और पुरुष को कुचल दिया। जिनकी पहचान सजेती के रहने वाले बुजुर्ग साधु निर्भय उर्फ सीताराम के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि पति पत्नी परमट मंदिर के सामने बैठते हैं। इस दौरान जो भिक्षा मिल जाती है उसी से जीवन यापन करते हैं। साथ ही मंदिर परिसर में ही रहते भी थे।शनिवार भोर में 5 बजे लग्जरी कार से एक दंपती श्री आनंदेश्वर मंदिर परमट ग्वालटोली की मंगला आरती में शामिल होने आए थे। मंदिर से दर्शन करके निकले और कार बैक करते समय बुजुर्ग साधु दंपती चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार,  ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ग्लटोली के परमट चौकी क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती का शव मिला है। विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक अज्ञात वाहन के टायर चढ़ जाने से दोनों की मृत्यु हुई है। सीसीटीवी की छानबीन की जा रही है। जल्द ही सीसीटीवी की मदद से चालक को गिरफ्तार मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights