जैसे-जैसे समय बीत रहा है वैसे-वैसे लोग आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए नज़र जा रहे हैं। हाल ही में एक सर्वे के मुताबिक पाया गया है कि आजकल के युवा  कानों की समस्या से जूझ रहे है। हालांकि अब इसका असर हर वर्ग के लोग पर भी दिखाई देने लगा है। ऐसे में इन सब की असल वजह कानों में लंबे समय तक इयरफोन, इयरपॉड या फिर हेडफोन लगाए रखना है।

ईयरफोन का इस्तेमाल सीमित कर दें नहीं तो बहरापन के हो सकते हैं शिकार
आजकल लोग स्मार्ट मोबाइल फोन का इस्तेमाल तो कर ही रहे हैं साथ ही साथ लंबे समय तक अपने कानों पर इयरफोन , ईयर पॉड लगाकर घंटे समय व्यतीत कर रहे हैं। डॉक्टर का मानना है कि अगर आप सुनने की शक्ति लंबे समय तक सही रखना चाहते है तो आज से ही ईयरफोन का इस्तेमाल सीमित कर दें। कानों को आराम देना भी जरूरी है, वरना तेज म्यूजिक की आदत जिंदगी भर की खामोशी में बदल सकती है।

आम जनता से अपील इयर फोन बहुत कम करें प्रयोग
ताजा मामला सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आरुषि ओसवाल का सामने आया है जब आरुषि ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक पोस्ट शेयर करके अपील की, आरुषि ने लिखा कि मैंने कई घंटे तक इयरपॉड का इस्तेमाल किया जिसकी वजह से मुझे काफी परेशानी हुई जब मैने इसका इलाज कराया तो पता चला कि एक कान की सुनने की क्षमता काफी कम हो गई है । इसलिए अब वह अपने फॉलोअर्स और आम जनता से अपील कर रही है की बहुत ज्यादा देर तक कानों में इयर फोन, इयर पॉड या फिर हेडफोन लगाकर ना रखे ।आमतौर पर बाजारों में सफर के दौरान कॉलेज में या फिर अन्य जगह पर आमतौर पर हर वर्ग के लोग या कहे की अधिकतर युवा वर्ग के लोग इयरफोन जैसे उपकरण का उपयोग करते हुए नजर आते है।

अच्छे ब्रांड का इयरफोन का करें प्रयोग
प्रयागराज के मशहूर इ एन टी सर्जन और डॉक्टर आशुतोष राय ने पंजाब केसरी से खास बातचीत करते हुए कहा कि लोगों को जल्द से जल्द अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करना होगा नहीं तो उनके कानों की समस्याओं में इजाफा होगा। अगर बहुत जरूरी हो तो अच्छे ब्रांड का इयरफोन खरीदे और सीमित समय तक लगाए अधिक समय तक लगने पर बहरापन जैसी शिकायत हो जाएगी।

कानों की समस्याओं के मरीजों में हो रहा इजाफा
खास बातचीत करते हुए उन्होंने कहा है कि पिछले कुछ सलों में कानों की समस्याओं के मरीजों का इजाफा हुआ है। कुछ मरीज तो ऐसे हैं जिनकी शुरुआत कानों से हुई और बाद में दिमाग के भी हिस्सों तक पहुंच गई । डॉ आशुतोष राय ने कहा कि अधिकतर ऐसे मरीज आते हैं जो सस्ते इयर फोन, इयर पॉड या फिर हेडफोन खरीदते हैं और लंबे समय तक कानों में लगाए रहते हैं। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि अगर किसी को बहुत जरूरी काम है तो वह अच्छे ब्रांड का इयरफोन खरीदें और कम समय के लिए लगाए तभी इसके फायदे हैं नहीं तो कानों की समस्या से जुड़े लोगों में इजाफा देखने को मिलेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights