देश की राजधानी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि वकीलों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, इसी दौरान किसी शख्स ने फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजदू है और स्थिति सामान्य है।

मिली जानकारी के अनुसार, तीस हजारी कोर्ट परिसर में वेस्टर्न विंग चैंबर्स के वकील मनीष शर्मा और अतुल शर्मा के बीच चैंबर बनाने और पार्किंग को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। इसके बाद दो गुटों में गाली-गालौच शुरू हो गया। इसी बीच मनीष शर्मा ने अपनी पिस्टल से फायरिंग कर दी। अचानक गोली की आवाज सुनकर कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई।

फायरिंग की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सब्जी मंडी पुलिस थाना इलाके में आज दोपहर करीब एक बजकर 35 मिनट पर गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची तो उन्हें जानकारी मिली कि वकीलों के दो गुटों ने कथित तौर पर हवा में गोलीबारी की थी। घटना में किसी को भी नुकसान नहीं हुआ है। इस समय स्थिति सामान्य है।दिल्ली पुलिस ने फायरिंग करने वाले वकील के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights