गाजीपुर के नंदगंज थानाक्षेत्र के खिलवां गांव में हुए तिहरे हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही कर दिया। इस हत्याकांड को छोटे बेटे ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि छोटे बेटे आशीष का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वाले इस प्रेम संबंध के खिलाफ थे। उन्होंने कई बार इसको लेकर आशीष को फटकार भी लगाई थी।
इसको लेकर आशीष पूरे परिवार से नाराज था। उसने प्रेमिका को पाने के लिए एक खौफनाक साजिश रची और अपने मां बाप और भाई की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।

रविवार देर शाम एक ही परिवार के तीन लोगों की गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी गई थी। मृतकों में मां बाप और बेटा शामिल थे। गाजीपुर जिले के नंदगंज थानाक्षेत्र के खिलवां कुसुम्ही कला गांव में हुई इस हत्या से गांव के लोग काफी दहशत में थे।
खिलवाँ गांव निवासी मुंशी बिंद (45),उनकी पत्नी देवंती (40) घर के बाहर बनी झोपड़ी में अलग अलग चारपाई पर सो रहे थे। उनका बड़ा पुत्र रामाशीष(20) घर के अंदर बने कमरे में सो रहा था, जबकि छोटा पुत्र आशीष गांव में आर्केस्ट्रा देखने गया था। रात को 2 भी जब छोटा पुत्र घर आया तो देखा मां बाप चारपाई पर लहूलुहान पड़े हुए हैं। वह शोर मचाने हुए घर के अंदर बड़े भाई को जगाने गया तो वो भी चारपाई पर मृत मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights