केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध तिरुपति लड्डू की तैयारी में घटिया सामग्री और पशु चर्बी के कथित इस्तेमाल की सीबीआई जांच की मांग की। आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि गुजरात स्थित पशुधन प्रयोगशाला द्वारा मिलावट की पुष्टि की गई है।

‘पीटीआई वीडियो’ से बात करते हुए सिंह ने कहा कि मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए और एजेंसी को यह पता लगाना चाहिए कि टीटीडी (तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम), जिसकी संपदा 20,000 करोड़ रुपये है, ने प्रसादम बनाने के लिए घी खरीदने पर कितना खर्च किया है? यह सिर्फ घोटाला ही नहीं बल्कि हिंदू धर्म को नष्ट करने की साजिश भी है।

तेदेपा प्रवक्ता अनम वेंकट रमण रेड्डी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कथित प्रयोगशाला रिपोर्ट दिखाई, जिसमें दिए गए घी के नमूने में “गोमांस की चर्बी” की मौजूदगी की पुष्टि की गई थी।

कथित प्रयोगशाला रिपोर्ट में नमूनों में “लार्ड” (सूअर की चर्बी) और मछली के तेल की मौजूदगी का भी दावा किया गया है। नमूने लिये जाने की तारीख नौ जुलाई, 2024 थी और प्रयोगशाला की रिपोर्ट 16 जुलाई की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights