हरियाणा के गुरुग्राम जिले के बहुचर्चित राधिका यादव मर्डर केस में बड़े खुलासे हुए हैं। स्टेट चैम्पियन टेनिस प्लेयर मर्डर केस के बारे में गुरुग्राम पुलिस के PRO संदीप कुमार ने मीडिया को ब्रीफ किया। उन्होंने बताया कि 25 साल की राधिका की हत्या उसके पिता दीपक यादव ने 3 गोलियां मारकर की। दीपक यादव परिवार के साथ सेक्टर 57 में रहता था। कंट्रोल रूम में फोन आया कि एक घर में गोलियां चली हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया है। मृतका राधिका के चाचा ने पिता दीपक यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। चाचा की शिकायत पर ही मृतका के पिता दीपक यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

राधिका मर्डर केस की FIR कॉपी में ये खुलासे

दीपक यादव के खिलाफ हत्या की धारा 103(1) BNS और आर्म्स एक्ट की धारा 27(3), 54-1959 के तहत FIR दर्ज की गई है।  प्राथमिक पूछताछ में ही हत्यारोपी दीपक यादव ने अपना गुनाह कबूल लिया। वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया है। रसोई में खाना बना रही राधिका की पीठ में दीपक ने अपनी .32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर से 3 गोलियां मारी।  दीपक ने ही बेटी राधिका की हत्या करने की वजह बताई।

दीपक ने बताया कि राधिका स्टेट चैम्पियन थी, लेकिन एक टूर्नामेंट में कंधे में चोट लगने की वजह से उसने टेनिस खेलना छोड़ दिया। खेल छोड़कर उसने टेनिस एकेडमी खोल ली थी, जिससे खूब कमाई होती थी, लेकिन लोग कहते थे कि वह बेटी कमाई खा रहा है। तानें सुन-सुनकर वह परेशान हो गया था। उसने राधिका को एकेडमी बंद करने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी। तानों से तंग आकर उसने राधिका की हत्या कर दी।

दीपक ने बताया कि लोगों के तानों से तंग आकर वह राधिका को एकेडमी बंद करने को कहता था। गुरुवार को भी उसे किसी ने ताना मारा था तो घर आकर उसने राधिका को एकेडमी बंद करने को कहा, लेकिन राधिका बहस करने लगी। वह अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने की बात कहनते लगी। बहस करते-करते वह खाना बनाने लगी, लेकिन राधिका की बातें सुनकर उसे गुस्सा आ गया और उसने राधिका को गोली मार दी।

दीपक ने बताया कि वह बिल्डर है। उसे अपनी बेटी राधिका पर गर्व था। वह स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर मेडल जीत चुकी थी। टेनिस की स्टेट चैम्पियन थी। इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) में उसकी रैंकिंग 1638 थी। इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) और वूमेंस टेनिस एसोसिएशन (WTA) की कई टेनिस सीरीज वह खेल चुकी थी। जून 2024 में राधिका ने ट्यूनीशिया में हुआ W15 टूर्नामेंट खेला था।

दीपक ने पुलिस को बताया कि राधिका ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA) की रजिस्टर्ड प्लेयर थी। AITA गर्ल्स अंडर-18 कैटेगरी में राधिका को 75वीं रैंक मिली थी। AITA की टॉप-100 प्लेयर्स में राधिका हरियाणा की 4 प्लेयर्स में से एक थी, लेकिन टेनिस एकेडमी खोलने के बाद वह बदल गई थी। आए दिन इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर अपलोड करती थी और लोग उसकी रील्स देखकर तानें मारते थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights