मुजफ्फरनगर। महिलाओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मक्की नगर में मोबाइल टावर स्थापित कराने का विरोध किया। महिलाओं ने कहा कि मोबाइल टावर लगने से क्षेत्र में अल्ट्रावायलेट वेब्स फैलने से बीमार लोगों को खतरा पैदा हो सकता है। बुधवार को डीएम कार्यालय पहुंची मक्की नगर की महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप था कि कुछ लोग बिना अनुमति मक्की नगर में डॉक्टर हारून की कोठी वाली गली में जबरन मोबाइल टावर लगाने का प्रयास कर रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि जिस स्थान पर मोबाइल टावर लगाने का प्रयास किया जा रहा है वहां आसपास दिल और गुर्दे की बीमारी के काफी पेशेंट रहते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि मोबाइल टावर स्थापित होने से मानकों का उल्लंघन होगा और बीमार लोगों को जान का खतरा पैदा हो सकता है। महिलाओं ने डीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा कि इस मामले में जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। आरोप लगाया कि मोबाइल टावर स्थापित किए जाने का विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। नगमा, तबस्सुम, शबनम, सोनी, मुनीषा, फरहाना आदि महिलाएं शामिल रहीं। महिलाओं के प्रदर्शन कर की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने इस मामले में जांच कर अधीनस्थ अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights