सपना चौधरी बलिया के ददरी मेला पहुंची थी। मीडिया से बात करते हुए सपना चौधरी ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ बहुत अच्छे हैं। सपना चौधरी ने कहा कि पहले यूपी में शो के दौरान विवाद हो जाता था। अब यूपी में दंगे-फसाद और विवाद नहीं है।

राजनीति में जाने के सवाल पर सपना चौधरी ने कहा कि राजनीति में जाने की उनकी कोई रुचि नहीं है। उन्होंने कहा कि वो अपनी लाइफ में बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि मेरी निजी राय ये है कि दो तीन प्रतिशत को छोड़ दें तो अधिकतर कलाकार राजनीति नहीं करत सकते। एक आर्टिस्ट हमेश आर्टिस्ट ही रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights