प्रयागराज जिले के करछना क्षेत्र स्थित पचदेवरा हाल्ट पर बीते बुधवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि पचदेवरा हाल्ट पर कभी-कभी ट्रेन रुकती है। जब एक ट्रेन रुकी तो कुछ यात्री नीचे उतर गए। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौके पर ही कटकर मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए रेल यातायात भी प्रभावित रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights