दिल्ली में पानी का संकट इतना वास्तविक हो गया है कि इसे नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता क्योंकि कई इलाकों में लोगों को खाली बाल्टियों के साथ पानी के टैंकरों तक पहुंचने की जद्दोजहद करते देखा गया, कुछ लोग अपने बर्तन भरने के लिए कतार में भी कूद पड़े। दिल्ली जल संकट को लेकर राजनीति भी खूब हो रही है। आम आदमी पार्टी इसके लिए हरियाणा सरकार को दोष दे रही है। आप का दावा है कि हरियाणा की ओर से दिल्ली को कम पीनी भेजा जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी हरियाणा सरकार पर निशाना साधा था। इन सब के बीच अब हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पलटवार किय़ा है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि केजरीवाल पहले भी यह आरोप लगा चुके हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वे भ्रष्टाचार पर कम और विकास पर ज्यादा ध्यान दें। उन्होंने दावा किया कि कोर्ट के आदेश पर हुए समझौते में तय सीमा से ज्यादा पानी हरियाणा दिल्ली को दे रहा है हरियाणा सहमति से ज्यादा पानी दे रहा है। सैनी ने तंज कसते हुए कहा कि अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए लोगों के बीच झूठ फैलाना अरविंद केजरीवाल की फितरत है।
By मुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dainik Mudgal Times
