रक्षा प्रदर्शनी ‘ईस्टटेक 2025’ 19 से 21 सितंबर तक रांची में आयोजित की जाएगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह झारखंड द्वारा आयोजित पहली रक्षा प्रदर्शनी होगी।

अधिकारियों ने बताया कि इसका आयोजन रांची के खेलगांव स्थित खेल परिसर में किया जाएगा। आयोजन पहले 17 से 19 सितंबर के बीच होना प्रस्तावित था। हालांकि, स्थगन का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

एक सैन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘इस आयोजन में स्टार्टअप द्वारा विकसित नवीनतम रक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। झारखंड में रक्षा निर्माण की अपार संभावनाएं हैं और झारखंड को रक्षा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए ईस्टटेक-2025 का आयोजन रांची में किया जा रहा है।’’

उन्होंने बताया कि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 19 सितंबर को प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रमुख रक्षाध्यक्ष (सीडीएस)जनरल अनिल चौहान और सेना के पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights