ज्ञानवापी परिसर में चल रहे एएसआई के सर्वे के पांचवें दिन तहखाने से साक्ष्य जुटाए गए। सर्वे के लिए डिफरेंशियल ग्‍लोबल पोजिशनिंग सिस्‍टम (डीजीपीएस) और ग्‍लोबल नेविगेशन सैटलाइट सिस्‍टम (जीएनएनएस) सहित ग्राउंड पैनिट्रेटिंग रडार (जीपीआर) का प्रयोग किया गया। इसमें तहखाने और उसके नीचे की संरचना की जानकारी सामने आई है। बुधवार से आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों सर्वे में शामिल हो सकते हैं।
एएसआई की सर्वे टीम ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी जेम्स प्रिंसेप द्वारा 1832 में तैयार किए गए आदि विश्वेश्वर मंदिर के नक्शे के आधार पर तीन गुंबद और उनके नीचे मुख्य हॉल, तहखाने का सर्वे कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights