स्वतंत्रता दिवस पर ASI ने ज्ञानवापी परिसर का सर्वे न करने का निर्णय लिया है। इसके बाद मंगलवार को ASI की टीम ज्ञानवापी परिसर नहीं पहुंची। ASI ने यह फैसला स्थानीय पुलिस प्रशासन से मंत्रणा के बाद लिया है। 15 अगस्त की वजह से पूरे जनपद में सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे में फोर्स की कमी को देखते हुए आज का सर्वे रोका गया है। बुधवार को सर्वे अपने समय सुबह 8 बजे से शुरू होगा।
इसके पहले सोमवार को अधिमास के अंतिम सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ASI ने सुबह साढ़े दस बजे से सर्वे शरू किया। ज्ञानवापी परिसर में अब मशीनों से काम लिया जा रहा है। मशीने वास्तविक स्थिति का पता लगाने में कारगर मानी जा रही हैं। सुबह से ही विशेषज्ञ दीवारों, तहखानों, गुम्बदों पर मशीनों से जांच कर रहे थे। यहां सभी स्थानों की थ्रीडी मैपिंग भी की जा रही है।

ASI के विशेषज्ञ 4 अगस्त से ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कर रहे हैं। 14 अगस्त तक लगातार चले सर्वे के बाद आज सर्वे को सुरक्षा कारणों से विराम दिया गया है। बुधवार से सर्वे सुबह 8 बजे फिर शुरू हो जाएगा। यह दोपहर 12 बजाकर 30 मिनट तक चलेगा फिर नमाज और लंच के लिए रोका जाएगा। इसके बाद दोपहर ढाई बजे से एक बार फिर सर्वे शरू होगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा। विशेषज्ञ अब तेजी से रिपोर्ट बना रहे हैं। यह रिपोर्ट अगस्त के अंतिम सप्ताह में कोर्ट में सौंपी जानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights