जेल में बंद आजम खान समेत कई नेताओं को मध्य प्रदेश चुनाव के लिए सपा ने अपना स्टार प्रचारक बनाया है। प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल ने यह सूची जारी की है।
स्टार प्रचारकों की जारी सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, महासचिव मो. आजम खान, सांसद डिंपल यादव, सांसद जया बच्चन, महासचिव शिवपाल सिंह यादव, महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य, राम अचल राजभर, पूर्व मंत्री बादशाह सिंह, मिठाई लाल भारती, व्यास जी गोंड, नरेश उत्तम पटेल, धर्मेंद्र यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, श्याम सुंदर सिंह यादव और दीप नारायण सिंह यादव आदि शामिल हैं।हालांकि, आजम खान का नाम सभी को चौंका रहा है।
सपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक 1 नवंबर को प्रदेश मुख्यालय पर होगी। इसमें 300 से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights