मुजफ्फरनगर। देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल जेईई मेंस 2026 (सेशन-1) का परिणाम घोषित होते ही शहर के अग्रणी शिक्षण संस्थान संकल्प इंस्टिट्यूट में उल्लास, गर्व और उत्साह का अभूतपूर्व माहौल देखने को मिला। जैसे ही परिणाम सामने आए, संस्थान परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और मिठाइयों की मिठास से गूंज उठा। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल संस्थान बल्कि पूरे जनपद को गौरवान्वित कर दिया। संकल्प इंस्टिट्यूट द्वारा मीडिया सेंटर के पत्रकारों के साथ रुड़की रोड स्थित ग्रीन एप्पल होटल में प्रेस वार्ता कर संकल्प इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों द्वारा स्थापित किए गए कीर्तिमान के बारे में सुमित शर्मा, मोहित दलाल, डॉक्टर प्रियंका नेहरा और अमित कुमार ने विस्तृत जानकारी दी। प्रबंधक सुमित शर्मा ने बताया कि यह सफलता केवल प्रतिशतों का आंकड़ा नहीं, बल्कि कठिन परिश्रम, अनुशासन, सही रणनीति और अनुभवी मार्गदर्शन का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आई है। इस दौरान उन्होंने बताया कि टॉप परसेंटाइल के साथ नमन बंसल 99.67 परसेंटाइल, अबू जैद खान 99.10 परसेंटाइल, आयुष गुप्ता 99.06 परसेंटाइल व अध्ययन 98.46 परसेंटाइल इन होनहारों ने कीर्तिमान रचा है। उन्होंने बताया कि इन विद्यार्थियों ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच अपने शानदार प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि लगन और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। संस्थान के निदेशक एवं शिक्षकों ने बताया कि छात्रों को नियमित क्लास, डाउट सेशन, साप्ताहिक टेस्ट सीरीज और ऑल इंडिया मॉक टेस्ट के माध्यम से परीक्षा के लिए तैयार किया गया। हर छात्र की व्यक्तिगत प्रगति पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे उनकी कमजोरियों को दूर कर मजबूत कॉन्सेप्ट तैयार किए गए। शिक्षकों का कहना है कि इस बार परिणाम ने पिछले वर्षों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि यदि छात्र सही दिशा में निरंतर प्रयास करें तो राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन संभव है। परिणाम घोषित होते ही अभिभावकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कई अभिभावकों ने कहा कि संकल्प इंस्टिट्यूट ने उनके बच्चों के सपनों को साकार करने की मजबूत नींव रखी है। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। इस शानदार उपलब्धि ने पूरे जिले में उत्साह की लहर दौड़ा दी है। शिक्षा जगत में संकल्प इंस्टिट्यूट का नाम और भी मजबूती से स्थापित हुआ है। यह सफलता आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें बड़े सपने देखने का साहस देगी। बताया गया कि यह केवल परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि संकल्प, संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानी है। संकल्प इंस्टिट्यूट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और अथक परिश्रम से सफलता की ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights