नई दिल्लीः दिल्ली सरकार ने सितंबर में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारी के तहत राष्ट्रीय राजधानी में 20 लाख फूलों के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इनमें से 12 लाख पौधे वन एवं वन्यजीव विभाग और बाकी अन्य एजेंसियां लगाएंगी।

वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि जकरंदा और पलाश जैसी फूलों की प्रजातियों को बड़ी संख्या में लगाया जाएगा। पूरी प्रक्रिया जुलाई के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि 10 लाख से अधिक आकर्षक गमले वाले पौधे भी राष्ट्रीय राजधानी की सुंदरता में चार चांद लगा देंगे क्योंकि यह जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए तैयार है।

दिल्ली विकास विभाग, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद, लोक निर्माण विभाग और दिल्ली नगर निगम सहित केंद्र और दिल्ली सरकार के विभागों की बागवानी शाखाओं को सार्वजनिक स्थानों, गोल चक्करों, प्रमुख चौराहों, विभिन्न फ्लाई ओवर को विदेशी फूलों वाले पौधों से साथ शहर को सजाने के लिए कहा गया है।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और मध्य दिल्ली, इंडिया गेट क्षेत्र और दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के मुख्य स्थल प्रगति मैदान के बीच के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। भारत ने एक दिसंबर 2022 को एक वर्ष के लिए जी 20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights