सहारनपुर / आज थाना जीआरपी उपाधीक्षक रेलवे सर्किल सहारनपुर श्रीमती श्वेता आशुतोष ओझा ने प्रेस वार्ता में बताया कि जीआरपी सहारनपुर अनुभाग मरादाबाद द्वारा करीब 15 वर्ष पूर्व पलिस हिरासत से फरार चल रहे 50 हजार रुपये का इनामी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 विजय कुमार एव अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे उ0प्र0 जयनाराण सिंह व पुलिस महानिरीक्षक रेलवे उ0प्र0 सत्येन्द्र कुमार सिंह ,पुलिस उपमहानिरीक्षक एसटीएफ उ०प्र० अनन्त देव तिवारी, पुलिस अधीक्षक रेलवे मुरादाबाद आशुतोष शुक्ल के आदेशानुसार मफरूर इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सर्किल सहारनपुर श्रीमती श्वेता आशुतोष ओझा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी सहारनपुर संजीव कुमार द्वारा चलाये जा रहे मफरूर इनामी अपराधी गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना हाजा पर मुझ प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम बनाकर अथक प्रयास करते हुये लगातार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि राज्यों में तलाशा दबिश देकर एस सी एल चैरिटेबल अस्पताल सुभानपुर जालधर से करीब 15 वर्ष पूर्व पुलिस हिरासत से फरार 50 हजार रु० का इनामी मफरूर शातिर अपराधी रविन्द्रपाल पुत्र अर्जुन सिंह उर्फ अर्जन सिंह नि० विला बज्जू थाना घोमान तहसील बटाला जिला गुरुदासपुर राज्य पंजाब उम्र करीब 48 वर्ष को मौके से गिरफ्तार किया गया।

सीओ ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिस पर 50000 रू0 का इनाम घोषित है जो करीब 15 वर्ष पूर्व पुलिस हिरासत से फरार हो गया था तथा माननीय न्यायालय में हाजिर नही हो रहा था। माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुध्द एनबीडब्ल्यू वारंट व 82/83 सीआरपीसी जारी किये गये थे। उच्चाधिकारीगणों के आदेशानुसार टीम बनाकर अथक प्रयास करते हुये लगातार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि राज्यों में तलाशादबिश देकर इनामी मफरूर शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम:-

 

1. प्र0नि0 संजीव कुमार थाना जीआरपी सहारनपुर

2. उ0नि0 तारिक वसीम थाना जीआरपी सहारनपुर

3. उ0नि0 बबलू कुमार थाना जीआरपी गाजियाबाद

4. हे0का0 इमरान सर्विलान्स सेल जीआरपी अनुभाग मुरादाबाद

5. हे0का0 संजीव कुमार थाना जीआरपी सहारनपुर

6. हे0का0 82 अमित मोतला थाना जीआरपी,सहारनपुर

7. हे0का0 पवन राणा थाना जीआरपी सहारनपुर

8. हे0का0 शाहरून हसन थाना जीआरपी सहारनपुर

9. हे0का0 राबिन राठी थाना जीआरपी सहारनपुर

10. हे0का0 पुष्पेन्द्र थाना जीआरपी गाजियाबाद

11. का0 लवराज थाना जीआरपी सहारनपुर

12. काD समीर थाना जीआरपी गाजियाबाद

13. का गिरीश अत्री थाना जीआरपी गाजियाबाद

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights