उत्तर प्रदेश के बरेली से एक और देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। यहां पर कस्बे की महिलाओं ने मिलकर घर में ही जिस्मफरोशी का धंधा शुरू किया था। उनके घर में हर रोज महिलाओं और पुरुषों का आना जाना लगा रहता था। पड़ोसियों को इस बात पर शक हुआ तो पुलिस ने छापेमारी करते हुए चार महिलाओं और एक युवक को पकड़ा। इनके पास पुलिस को आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली। 

महिला और पुरुषों की रहती थी आवाजाही 
जानकारी के मुताबिक, जिले के नवाबगंज कस्बे के मोहल्ला गुलशन नगर में एक मकान में काफी समय से देह व्यापार चल रहा था। आस पड़ोस के लोगों ने मकान के अंदर रोज-रोज महिला और पुरुषों की आवाजाही देखी तो उन्हें वहां शक हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी और छापेमारी करते हुए पुलिस ने इस गंदे खेल का पर्दाफाश किया।

आपत्तिजनक वस्तुएं की बरामद 
पुलिस ने चार महिलाओं और एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा। जिनके पास से पुलिस को आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। पूछताछ में पता चला कि सभी महिलाएं कस्बे की हैं। जबकि पकड़े गए युवक ने पुलिस को अपना नाम अरबाज पुत्र शराफत सेठ निवासी बड़ी बिहार थाना इज्जत नगर बरेली बताया। पुलिस ने इन सभी को जेल भेज दिया। वहीं, लोगों का आरोप है कि पुलिस ने पांच महिलाओं और पांच युवकों को पकड़ा। लेकिन, चार युवकों और एक महिला को छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कस्बा पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर ही स्थित है। लेकिन काफी दिनों से चल रहे इस धंधे की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। फिलहाल, पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights