मुजफ्फरनगर। रमजान माह में पहले जुमे की नमाज व सीएए को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर जिले को चार सुपर जोन, नौ जोन, बीस सेक्टर में बांटा गया है। जनपद में सभी मुख्य चौराहों व मिश्रित आबादी क्षेत्र में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस सभी स्थानों पर ड्रोन से निगरानी करेगी। धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर सभी को सीएए कानून के बारे में जानकारी देते हुए शांति बनाए रखने की अपील की गई। उधर, जानसठ में सीएए को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आज रमजान माह के पहले जुमे की नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान भीड़ जुटने के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि जुमे की नमाज व सीएए को लेकर सुरक्षा बरती जा रही है। जिले में दो शहर व दो देहात में सुपर जोन बनाए गए हैं। नौ जोन व बीस सेक्टर बनाए हैं। सुपर जोन एएसपी, जोन सीओ व सेक्टर क्षेत्र में सुरक्षा की जिम्मेदारी थाना प्रभारियों को सौंपी है। सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में सुबह से ही भ्रमण पर रहेंगे। सभी मुख्य चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी। सुबह से ही नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। सभी क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है। अफवाह फैलाने या शरारत करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights