मुजफ्फरनगर। केरल में नए वेरिएंट के केस मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने अलर्ट जारी कर दिया है। बुखार और सांस के मरीजों की आवश्यक जांच के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की आरटीपीसीआर जांच अभी नहीं की जा रही है। फिलहार एंटीजन जांच कर कोरोना संक्रमण का पता लगाया जा रहा है।

स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय में कोरोना वायरस की केवल एंटीजन जांच ही की जा रही है। आरटीपीसीआर रीएजेंट (केमिकल) न होने के कारण यह जांच नहीं की जा रही है। संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. शमशेर आलम ने बताया कि अभी प्रदेश के किसी भी जिले में आरटीपीसीआर जांच नहीं की जा रही है। एंटीजन जांच कर कोरोना संक्रमण का पता लगाया जा रहा है। केमिकल आते ही जिले में आरटीपीसीआर जांच भी शुरु करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। जिले में फिलहाल एक भी कोरोना का एक्टिव मरीज नहीं है।

23 जनवरी 2023 को ही कोरोना संक्रमित केस मिला था। इसके बाद से अब तक कोई भी कोरोना की चपेट में नहीं आया है। अब तक जिले में 37 हजार 615 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। जबकि कोरोना से संक्रमित 277 लोगों की मौत भी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights