कानपुर में चिलचिलाती धूप से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। जिसके चलते दोपहर के मध्य सड़कों पर व बाजारों में सन्नाटा नजर आता है। सोमवार को भी कानपुर व उसके आसपास के जिलों में गर्मी का सितम देखने को मिलेगा। जिसके चलते कानपुर नगर में 43 डिग्री तक पारा पहुंचने की संभावना है। लेकिन बहुत जल्द ही भीषण गर्मी से आम लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 22 मई के बाद कानपुर नगर में कानपुर देहात में हल्की बारिश होने की संभावना है।
सीएसए विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं यूपी में आ रही हैं। ऐसे में 23 से 25 मई तक कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यानी मई महीने की शुरुआत भी बारिश के साथ हुई है और खत्म भी बारिश के साथ होने का अनुमान है।
चंद्रशेखर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक की माने तो रविवार का दिन कानपुर व उसके आसपास के जिलों का अधिकतम तापमान (डिग्री.से):39.8(-1.5) 

न्यूनतम तापमान (डिग्री.से.) : 21.6 (-2.8)

सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 41 प्रतिशत 

सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 22 प्रतिशत 

हवा की औसत गति : 6.4 कि०मी०/घंटा 

हवा की दिशा- उत्तर -पश्चिम 

वर्षा (मि०मी०) : 0.0 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights