मेष : जीविका क्षेत्र में कुछ अवरोधों से निराशा संभव। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास करेंगे। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव।
बृषभ : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।
मिथुन : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छवि बनायें। घरेलू दायित्वों की पूूर्ति हेतु सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बनें। मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी संभव।
कर्क : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। कार्यक्षेत्र में संबंधोें का भरपूर लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी।
सिंह : परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। दुविधाओं को त्याग करें।
कन्या : नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। नकारात्मक चिंताओं का त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला : पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। ।
वृश्चिक : पुराने संबंधों से लाभ संभव। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ति के आसार बनेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलने के आसार हैं।
धनु : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे। कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।
मकर : गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। मजाकिया स्वभाव से आपने आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।
कुंभ : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव। निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें।
मीन : किसी आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा।
