आज के समय में फास्ड फूड लोगों की पहली पसंद है। लेकिन, इसका ज्यादा सेवन करना जानलेवा साबित हो रहा है। उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले की एक युवती की फास्ट फूड के अत्यधिक सेवन से मौत हो गई है। जिले की 20 वर्षीय शिफा की शादी उझारी निवासी अकरम के साथ हुई। अकरम वर्तमान में दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करते हैं। शिफा ने इलाज़ के दौरान बुधवार सुबह करीब 11 बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

घर का खाना कम खाती थी युवती 
परिजनों के अनुसार, मैगी, चाऊमीन, पिज्जा, बर्गर और मोमोज जैसे फास्ट-फूड का अत्यधिक सेवन करने से उसके पैनक्रियाज में गंभीर संक्रमण हो गया, जिसका असर धीरे-धीरे दिमाग पर भी पड़ने लगा। सात जनवरी को पेट दर्द के बाद स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराई गई। हालत बिगड़ने पर उसे एम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया, शिफा फास्ट-फूड की शौकीन थी और घर का खाना कम ही खाती थी। 

जिले में अब तक हो गई तीसरी मौत 
जिले में पिछले कुछ हफ्तों में फास्ट-फूड से जुड़ी यह तीसरी मौत बताई जा रही है। इससे पहले 22 दिसंबर 2025 को अमरोहा शहर के मोहल्ला अफगानान निवासी मंसूर खान की 16 वर्षीय बेटी आहना की मौत एम्स में हो चुकी है,जहां परिजनों ने फास्ट-फूड के अत्यधिक सेवन से आंतों में संक्रमण और चिपकने का दावा किया जबकि दूसरी घटना 29 दिसंबर 2025 को गजरौला-चांदपुर हाईवे स्थित चुचैला कलां की नीट की तैयारी कर रही एक होनहार छात्रा इलमा की राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मौत हुई। 

फास्ट-फूड  है इन मौतों की वजह 
अभिभावकों ने फास्ट-फूड को ही वजह बताया, पढ़ाई के दौरान भी अपने साथ फास्ट-फूड रखती थी। ये घटनाएं अमरोहा में फास्ट-फूड और जंक फूड की बढ़ती लत को लेकर गहरी चिंता पैदा कर रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड से पोषण की कमी, पाचन तंत्र खराब होना, इंफेक्शन और गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं।    

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ईरान संकट के बीच सरकार लगातार एक्शन में है। सरकार ने इसको लेकर एक समिति का गठन किया है। सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि गृह मंत्री अमित शाह समिति की अध्यक्षता करेंगे। पैनल के अन्य सदस्यों में विदेश मंत्री एस जयशंकर और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं। खबरों के मुताबिक, मंत्रियों ने ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध पर चर्चा करने के लिए कई दौर की बैठकें की हैं। तीनों मंत्रालयों से उम्मीद की जाती है कि वे भारत के सामने आने वाली चुनौतियों को कम करने के लिए अन्य संबंधित मंत्रालयों, विभागों और राज्यों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। यह वीनर्स नकली दांतों से 300 गुना बेहतर है! और कीमत बहुत सस्ती है Snap On Smile Do This For 30 Minutes A Day And Earn ₹462,000 Per Day PINC In Meerut, A Young Girl Becomes A Millionaire PINC इसे भी पढ़ें: US Permanently Close Peshawar Consulate | अमेरिका ने पेशावर वाणिज्य दूतावास को स्थायी रूप से बंद करने का किया फैसला, रणनीतिक गलियारे में बदली कूटनीति पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी लोकसभा में पश्चिम एशिया संघर्ष के मद्देनजर भारत की समग्र ऊर्जा स्थिति पर बयान देंगे, जिसने जहाजरानी लाइनों को बुरी तरह प्रभावित किया है। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सदन में उपस्थित रहेंगे और इस विषय पर चर्चा के दौरान हस्तक्षेप कर सकते हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बुधवार को एक अंतर-मंत्रालयी प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बावजूद, जिसने वैश्विक ऊर्जा मार्गों को प्रभावित किया है, विविध खरीद के माध्यम से भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित बनी हुई है। इसे भी पढ़ें: Stock Market Crash | SIP Continue or Stop | पोर्टफोलियो लाल निशान में? जानें क्यों घबराहट में SIP रोकना हो सकती है आपकी सबसे बड़ी भूल! सुजाता शर्मा ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित है। हमारी दैनिक खपत लगभग 55 लाख बैरल है। विविध खरीद के माध्यम से, हमने आज जो मात्रा सुरक्षित की है, वह इस अवधि के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य से सामान्य रूप से आने वाली मात्रा से अधिक है। पश्चिम एशिया में तनाव के कारण भारत को एलपीजी आपूर्ति प्रभावित होने के बीच, शर्मा ने कहा कि सरकार ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए लागत वृद्धि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा वहन किया है।

Verified by MonsterInsights