नई दिल्ली। दिल्ली में जंतर-मंतर पर पहलवानों की गिरफ्तारी के लेकर बवाल मचा हुआ है। इसी बीच रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी गाजीपुर बॉर्डर पहुंचने का ऐलान कर दिया है।

जयंत चौधरी ने ट्वीट करते हुए कहा कि वह अपना आगरा दौरा बीच में छोड़कर गाजीपुर बॉर्डर पहुंच रहे है सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी !

आपको बता दें कि महिला पहलवानों के साथ छेड़छाड़ के आरोप में बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संसद भवन के सामने आज होने वाली पंचायत में जाने की कोशिश कर रहे सभी पहलवानों को हिरासत में ले लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से पहलवानों के टेंट आदि उखाड़ दिए हैं, जगह-जगह हंगामे जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights