जम्म-कश्मीर के डी.जी.पी. का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे आई.पी.एस. रश्मी रंजन (आर.आर.) स्वैन को गृह मंत्रालय ने पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया है। 30 सितंबर, 2024 तक या अगले आदेशों तक उन्हें डी.जी.पी. के पद पर तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय ने एक पत्र जारी कर कहा कि डी.जी.पी. का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे आर.आर. स्वैन को 30 सितंबर 2024 तक जम्मू-कश्मीर का डी.जी.पी. नियुक्त किया जाता है। गौरतलब है कि आई.पी.एस. आर.आर. स्वैन को 27 अक्तूबर 2023 को डी.जी.पी. के अतिरिक्त कार्यभार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने 1 नवंबर, 2023 से अतिरिक्त पदभाल संभाला था। अब उन्हें गृह मंत्रालय की ओर से डी.जी.पी. नियुक्त किया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights