बारामूला लोकसभा क्षेत्र में अब तक का सबसे अधिक मतदान होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने वहां की जनता का शुक्रिया अदा किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के बारामूला में सोमवार को हुए रिकॉर्ड मतदान के लिए वहां के मतदाताओं को बधाई दी और कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कभी आतंकवाद प्रभावित रहे बारामूला में सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में 58 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस संसदीय सीट पर हुआ यह अब तक का सर्वाधिक मतदान है।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”बारामूला की मेरी बहनों और भाइयों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए बधाई। इस तरह की सक्रिय भागीदारी एक शानदार रुझान है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights