जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को एक बस पर कथित आतंकी हमले में कम से कम 9 लोगों की मौत की खबर है।

जम्मू कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम कविंद्र गुप्ता ने रियासी जिले में बस पर हुए कथित आतंकी हमले पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इसमें नौ लोगों की मौत की खबर मिली है। बस के खाई में गिरने से काफी लोग घायल हुए हैं।

पाकिस्तान के द्वारा फैलाए गए आतंकवाद को हमारे जवानों ने काफी हद तक कम किया है। हमारे सुरक्षाबलों ने बहुत अच्छा काम किया है।

लेकिन जब इस प्रकार की घटनाएं होती हैं तो संभावित बात है कि उन्होंने जिस प्रकार से कश्मीर से अब राजौरी, पूंछ, रियासी जिलों की तरफ अपना गेम प्लान शुरू किया है। यह चिंता का विषय है।

मुझे लगता है कि जल्द उन आतंकियों को मार गिराया जाएगा। मैं उन मृतक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। उम्मीद करता हूं कि सुरक्षाबल जल्द उन्हें मार गिराएंगे।

सूत्रों के अनुसार, बंदूकधारियों ने रियासी जिले के शिवखोड़ी मंदिर मंदिर से कटरा शहर जा रही तीर्थयात्रियों की बस पर गोलीबारी की। इस दौरान ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और वह खाई में गिर गई।

इस घटना में 9 तीर्थयात्रियों की मौत की खबर है और 33 घायल बताए जा रहे हैं। बस में कुल 50 यात्री सवार थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights