जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गुडार वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया।

जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

वहीं इससे पहले, जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया था। घुसपैठिए की पहचान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा निवासी सिराज खान के रूप में हुई है।

रविवार रात 9.20 बजे ऑक्ट्रोई चौकी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने घुसपैठिए को देखा। जवानों ने घुसपैठिए को चुनौती देने के बाद कुछ राउंड फायरिंग की, जिसके बाद उसे सीमा बाड़ के पास गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से कुछ पाकिस्तानी नोट बरामद हुए। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की उसकी कोशिश के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights