मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों को हिदायत दी कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की ढिलाई या लापरवाही न बरती जाए. उन्होंने इस बात पर बल दिया कि जन समस्याओं को हल करना और उसका त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आए लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान अधिकारियों को ये निर्देश दिए.

सीएम योगी ने करीब 500 लोगों की शिकायतें सुनीं और सभी को आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा. प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर किसी की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है.

उन्होंने अधिकारियों को यह हिदायत भी दी कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोर वर्ग को धमकाने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं. उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. कई लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष इलाज के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराने की गुहार भी लगाई. उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इसके लिए पूरी मदद करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights