जगद्गुरु रामभद्राचार्य को तबीयत खराब होने के बाद देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि अब उनकी तबियत में काफी सुधार है।

तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य का हालचाल जानने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को सिनर्जी अस्पताल पहुंचे। जगतगुरु को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिनर्जी अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री ने जगतगुरु से बातचीत की। उन्होंने जगतगुरू रामभद्राचार्य का इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। इससे पहले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी जगतगुरु का हालचाल के बारे में जानकारी ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights