बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार में गुरुवार को छात्र संसद का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने छात्र संसद में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम से निकलने के दौरान सभागार के शीशे का गेट टूटकर गिर गया, जिसमें तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए। इस हादसे में एक कार्यकर्ता जख्मी हो गया। इसे लेकर वीडियो भी सामने आया है।
