सोशल मीडिया पर इन दिनों अनोखा मामला चर्चा में बना हुआ है। यहां एक भिखारी के प्यार में एक महिला पड़ गई है जो छह बच्चों की मां है। भिखारी को दिल देने के बाद मां भिखारी से साथ भाग गई। इसके बाद महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दिन भर ये मामला सोशल मीडिया पर छाया रहा है।

महिला को अब लोग सोशल मीडिया पर लगातार कोस रहे है। वहीं कई लोग भिखारी की किस्मत की भी तारीफ कर रहे है। हालांकि मामला सामने आने के बाद दोनों को ही अपनी गलती का अहसास हुआ और पुलिस थाने में ये मामला निपट गया।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये मामला हरपालपुर क्षेत्र का है। यहां दो दिन पहले ये खबर आई थी छह बच्चों की मां एक भिखारी के साथ भाग गई है। महिला अपने पति और छह बच्चों को छोड़कर भिखारी के साथ भागी थी। ये भिखारी रोज महिला के घर पर भीख मांगने आता था। सिर्फ यही नहीं भिखारी महिला का हाथ देखकर भविष्य भी बताता था। इसी बीच महिला भिखारी के साथ भाग गई। महिला के पति ने पुलिस थाने में जाकर एफआईआर लिखवाई। महिला ने पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी घर में रखे पैसे भी लेकर गई है। 

वापस लौटकर महिला ने बताई सच्चाई

पति की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसी बीच मंगलवार को महिला घर लौटी। महिला ने बताया कि पति से नाराज होने के कारण वो एक रिश्तेदार के घर गई थी। हालांकि जब उसे इस अफवाह का पता चला तो वो लौट आई। पुलिस के समक्ष पति ने माना की पत्नी का भागना उसकी गलतफहमी थी। पति ने भी अब रिपोर्ट वापस ले ली है। वहीं पति और पत्नी की इस अनबन के कारण सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights