उत्तर प्रदेश के आगरा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां पर श्रावस्ती से चुनाव ड्यूटी पर आए तीन होमगार्ड को इरादत नगर में ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इनमें से एक होमगार्ड कल्टीवेटर में फंस गया, जिसे ट्रैक्टर कई किमी दूर तक घसीटते ले गया। इस हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि एक बुरी तरह से घायल हो गया। जिसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शनिवार रात 11ः00 बजे हुआ। यहां पर तीन होमगार्ड को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। बताया जा रहा है कि श्रावस्ती जिले से चुनाव ड्यूटी पर आए होमगार्ड उमेश कुमार, लच्छाराम और कौशल कुमार इरादत नगर-शमशाबाद रोड पर पुलिस के साथ चेकिंग कराने के बाद  सड़क किनारे खड़े थे। तभी सामने से आए ट्रैक्टर ने उन्हें चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर में कल्टीवेटर लगा था। होमगार्ड उसकी चपेट में आकर घिसटते चले गए लेकिन, चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका गया। होमगार्ड को दो किलोमीटर दूर तक ट्रैक्टर घिसटता रहा और फिर चालक ट्रैक्टर छोड़ कर मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। घायल तीनों होमगार्ड को अस्पताल ले जाया गया। जहां उमेश कुमार की मृत्यु हो गई। वहीं एक अन्य ने सुबह दम तोड़ दिया। जबकि एक की हालत काफी गंभीर है। वहीं, हादसे के बाद आक्रोशित होमगार्डों ने इरादत नगर में जाम लगा दिया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और होमगार्डों को शांत कराया। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
उत्तर प्रदेश में लोग अभी भीषण गर्मी से परेशान है। लेकिन, अब अगले सप्ताह से प्रदेश में मौसम बदलने वाला है और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिल जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक दो दिनों में प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी और बादलों का आना जाना लगा रहेगा। जानकारी है कि कल रात से ही राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में ठंडी हवाएं भी चलने लगी है और बादलों की भी आवाजाही लगी हुई है। विभाग ने संभावना जताई है कि कई जिलों हल्की तो कई जगहों पर भारी बारिश होगी।

​​​​​​​

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights