चिलकाना(मनीष अग्रवाल)।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में अवैध खनन के विरूद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुबोध कुमार के निकट पर्यवेक्षण में तथा चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में थाना चिलकाना पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन सामग्री के परिवहन की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । आज चेकिंग के दौरान पठेड चैक पोस्ट पर 02 वाहन ट्रक रजि0 नं0 UP 15-GT-5556 व ट्रक रजि0 सं0- UP15-CT 7422 पकड़े गए उक्त ट्रको के चालकों द्वारा उपरोक्त वाहनो मे बिना किसी खनिज परिपत्र के ओवरलोड खनन सामग्री भरकर परिवहन किया जा रहा था । दोनो वाहनों (ट्रको) को सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया।
पुलिस व राजस्व टीम का विवरण—
- थाना प्रभारी विनोद कुमार, थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर
- उ0नि0 चन्द्रपाल सिंह, थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर
- है0का0 मोहित शर्मा, थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर
- संग्रह अमीन दिनेश सैनी , तहसील सदर, जनपद सहारनपुर
