गुजरात के अमरेली जिले में शेत्रुंजी नदी में नहाने गए चार युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

क्या कहती है पुलिस?
अमरेली तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम गवडका गांव के पास उस समय हुई जब चारों युवक नदी में नहाने के लिए उतरे थे। उन्होंने बताया कि जिला अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और देर रात तक खोज अभियान के बाद चारों शवों को बाहर निकाला गया।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान नरेंद्र वाला (18), कौशिक राठौड़ (21), भार्गव राठौड़ (20) और कमलेश डाफडा (27) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मंगलवार तड़के दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया है।
कर्नाटक के हुबली जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना इंगलाहल्ली क्रॉस के पास उस समय हुई जब एक कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights