मुजफ्फरनगर के चरथावल में शनिदेव की मूर्ति हटाने के विरोध में तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम धरनास्थल पर पहुंची। वहीं, कड़ाके की ठंड में एक युवक की हालत बिगड़ने के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहीं, तहसीलदार सदर संजय सिंह टीम के साथ शाम को मौके पर पहुंचे और भूमि की पैमाइश कराई।
मंगलवार को बेमियादी धरने पर बैठे दुष्यंत राणा का तीसरे दिन आमरन अनशन जारी रहा। गांव के बाहरी छोर पर प्रशासन ने तीन दिन पूर्व शनि की मूर्ति की शिला को हटवा दिया था। उसके बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। महिलाएं भी शामिल हैं। पुरुष और महिलाएं रात-दिन खुले आसमान के नीचे एक टैंट में धरना देने को मजबूर है।
