चरथावल। बुड्ढ़ाखेड़्रा में बिना अनुमति के शनिदेव की मूर्ति स्थापित करने को लेकर चल रहे हंगामे के बीच देर शाम भारी फोर्स ने मूर्ति हटवाया और थाने ले गई। ग्रामीणों के साथ महिलाओं ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। दिन में एसडीएम सदर, सीओ और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान की वार्ता बेनतीजा रहने के बाद पुलिस ने देर शाम कार्रवाई की।

चरथावल ब्लॉक के आखरी गांव में ग्रामीणों ने शनिदेव की मूर्ति युक्त शिला स्थापित कर दी। शिकायत पर गांव में थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह पहुंचें। लेकिन ग्रामीणों के साथ उनकी वार्ता बेनतीजा रहने के बाद एसडीएम सदर परमानंद झा और सीओ खतौली रविशंकर पांडेय मौके पर पहुंचें। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि बिना अनुमति के मूर्ति लगानी उचित नहीं है। इसके अलावा जहां मूर्ति लगाई गई है, जमीन तालाब की है। दिन में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान भी गांव पहुंचें। उन्होंने ग्रामीणाें और प्रशासनिक अफसरों से बातचीत की। लेकिन ग्रामीणों ने मूर्ति हटाने से इंकार कर दिया। उन्होंने बिरालसी मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा को मामले का पटाक्षेप कराने के लिए मौके पर छोड़ा और चले गए। उधर, शाम को किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह गांव पहुंचे।

उन्होंने कहा मूर्ति नहीं हटेगी। भाजपा नेता प्रवीण राणा ने बताया ग्रामीण पहले से मूर्ति स्थल पर पूजा अर्चना करते आ रहे हैं।
थाना प्रभारी ने बताया तालाब की जमीन पर शिला स्थापित की गई है। देर शाम भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मूर्ति हटवाकर को थाने ले आई। उसके बाद ग्रामीणों का हंगामा शुरू हो गया। महिला फोर्स समेत भारी पुलिस बल मौके पर डटा था। गांव की महिलाएं सड़कों पर बैठ गई। वार्ता के दौरान दूधली समिति सभापति राज रानी पुंडीर, दुष्यंत राणा, बिरालसी प्रधान लोकेश पुंडीर, अजय राणा आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights