घोसी उपचुनाव के नतीजे के बाद समाजवादी पार्टी का खेमा खासा उत्साहित है। जश्न और सम्मान का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने नवनिर्वाचित विधायक सुधाकर सिंह का शॉल उड़ाकर सम्मान किया। अखिलेश यादव ने कहा कि घोसी की जनता ने बीजेपी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ वोट किया है। घोसी और पूरे प्रदेश की जनता यह समझ चुकी है कि भाजपा की सारी नीतियां दलितों पिछड़ों और बाकी लोगों के खिलाफ हैं, इसका जवाब जनता ने घोसी में सुधाकर सिंह को जीत कर दे दिया है।
गौरतलब है कि घोसी विधानसभा उपचुनाव जीत के बाद सुधाकर सिंह मैनपुरी सैफई और लखनऊ के दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने सैफई पहुंचकर समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पुष्प अर्पित किए थे। उसके बाद शिवपाल यादव के साथ शपथ ग्रहण किए। अब सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सुधाकर सिंह को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में सुधाकर सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के दारा सिंह चौहान को रिकार्ड मतों से हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights