ग्रेटर नोएडा में लगातार यमुना का जलस्तर बढ़ने से यमुना से सटे हुए गांव में पानी जा घुसा. जिसके कारण गांव वासियों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पुलिस और एनडीआरएफ ने बाढ़ क्षेत्र में फंसे करीब अब तक 20 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है.

यमुना इलाके के रबूपुरा में बाढ़ में फांसी प्रेग्नेंट महिला को पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू कर उसे अस्पताल पहुंचाया, अगर समय नहीं रहता तो महिला और पेट में पल रहे मासूम बच्चे की जान जा सकती थी. गर्भवती महिला का परिवार बाढ़ क्षेत्र में हरियाणा इलाके में रहता है. वह अस्पताल जाने के लिए अपने पति और मासूम बच्चों के साथ निकला था, लेकिन यमुना का जलस्तर बढ़ने से वह यमुना किनारे बाढ़ के पानी में फंस गया था. वहां गर्भवती महिला दर्द से कराह रही थी. इसी दौरान एनडीआरएफ और पुलिस की टीम वहां से निकल रही थी, आवाज आने पर उन्हें तत्काल रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया. अगर समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता तो उसकी जान जा सकती थी.

एनडीआरएफ और पुलिस द्वारा प्रेग्नेंट महिला सहित छोटे बच्चों का जो डूब क्षेत्र में फंस गए थे उनके द्वारा इन सभी का रेस्क्यू किया गया. जिस तरीके से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है लगातार पुलिस और प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तेद है और पुलिस द्वारा यमुना के बाढ़ क्षेत्र में जाकर लगातार माइक से अनाउंसमेंट भी की जा रही है. जिस तरीके से बाढ़ से यमुना के तट पर बने घरों में पानी घुसा है तो वहीं दूसरी तरफ किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई है. रबूपुरा कोतवाली इलाके के मेहंदीपुर और चंडीगढ़ में लगातार जल स्तर बढ़ने से प्रशासन के लोग गांव वालों से अपील करते हुए नजर आए.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights