गागलहेडी(मनीष अग्रवाल)। थाना पलिस द्वारा दो शातिर गोकश किये गये गिरफ्तार।मामला बुधवार का है जहाँ ग्राम नल्हेड़ा वेद बेगमपुर के पास बाग में अज्ञात गोकशो द्वारा गौकशी की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना गागलहेड़ी पर गौवध निवारण अधिनियम बनाम अज्ञात मामला पंजीकृत किया गया था। वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण जनपद सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेकर गोकशी की घटनाओं की रोकथाम व इसमें शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिए गए। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के निकट प्रयवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि बीती रात्रि को थाना गागलेहडी पुलिस टीम ग्राम नन्हेड़ी बेग बेगमपुर के पास भगवान पुर पोड पर चैकिंग कर रही थी। तभी एचबीएच डिग्री कालेज से ग्राम बालेली की तरफ जाने वाले रास्ते पर सामने से एक स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए।जिन्हें पुलिस टीम द्वारा टार्च दिखाकर रुकने का इशारा किया गया, तो स्कूटी चालक ने तेजी से स्कूटी को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा घर घौटकर स्कूटी सवार दोनो व्यक्तियों को पकड लिया। जिनकी पहचान शमशाद पुत्र शहजाद नि० ग्राम हरौडा थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर व रमजान उर्फ रमजानी पुत्र अब्बास निवासी ग्राम हरौडा थाना गागलहेडी सहारनपुर के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त शमशाद के कब्जे से एक तमंचा / एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। अभियुक्त रमजान के कब्जे से गोकशी करने के उपकरण एक लोहे का दाव,तीन छुरी व एक छोटी कुल्हाडी बरामद हुई तथा एकटिवा की डिग्गी से पल्ली, रस्सी व लकडी का गुटका बरामद हुआ। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा आमर्स एक्ट की वृद्धी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि हम दोनो मिलकर रात के अन्धेरे में जंगल में घूमर रहे आवारा पशुओं को पकड़कर गौकशी करते है। गौकशी के उपरान्त हम गौमांस को आसपास के क्षेत्र में अधिक कीमत में बेचकर अच्छा मुनाफा कमा लेते हैं और आपस मे अपना अपना हिस्सा बाँट लेते हैं। हम दोनो व हमारे दो अन्य साथियों ने मिलकर दिनाक 24.02.2025 को रात्रि में ग्राम नन्हेडा बेगमपुर के बाहर आम के बाग मे 01 अवारा गौवंश को सडक से पकड कर बाग मे ले जाकर गौकशी की थी। अवशेषो को हमने बाग में ही छिपा दिया था।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

1.थानाध्यक्ष सुरेश कुमार थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर

2.उ0नि0 उपेन्द्र सिंह थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर

3.उ0नि0 प्रमोद कुमार थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर

4.है0का0 सुनील कुमार थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर

5.का0 हरेन्द्र सिंह थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights