आज देशभर में गोवर्धन पूजा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा, गोवर्धन पूजा के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएँ। भगवान श्री कृष्ण जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और ख़ुशियाँ बनी रहें।

बता दें कि हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा होती है। यह दिवाली के बाद मनाया जाता है। इस दिन को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन घरों में अन्नकूट भोग बनाया जाता है। इस वर्ष अमावस्या तिथि दो दिन होने की वजह से गोवर्थन पूजा 14 नवंबर को मनाई जा रही है।

आज के दिन गोवर्थन पर्वत और गाय का विशेष महत्व होता है। इसे श्रीकृष्ण का स्वरूप माना जाता है। गोवर्धन, वृंदावन और मथुरा सहित बृज में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। पूरे दिन अन्नकूट महोत्सव होता है। इस बार गोवर्धन पूजा 13 नवंबर दोपहर 2.56 बजे से 14 नवंबर दोपहर 2.36 बजे तक मनाई जाएगी।

ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान गिरिराज की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि, वैभव आता है। पूरे परिवार पर भगवान श्रीकृष्ण की अनुकंपा बनी रहती है। जीवन में संकट नहीं आता है। गोवर्धन पूजा से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं, धन-धान्य घर आता है, सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights