वर्ष 1993 के सिलसिलेवार विस्फोट मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे गैंगस्टर अबू सलेम को बृहस्पतिवार को नवी मुंबई की तलोजा जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच नासिक की केंद्रीय जेल में स्थानांतरित किया जा रहा है। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि सलेम को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे एक वाहन में बैठाकर तलोजा जेल से बाहर निकाला गया। साल 2005 में पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किए गए सलेम को 1993 के मुंबई सिलसिलेवार विस्फोट मामले में 2017 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

सलेम को तलोजा जेल में रखा गया था, लेकिन जेल अधिकारियों ने विशेष अदालत से कहा था कि उसे नासिक केंद्रीय कारागार में स्थानांतरित करने की जरूरत है, क्योंकि तलोजा जेल के अंदर उच्च सुरक्षा वाली कोठरी जर्जर हालत में है जिसकी तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है। सलेम ने अपने जीवन को खतरा बताते हुए खुद को नासिक जेल भेजे जाने के विशेष अदालत के आदेश को बंबई उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी जिसने उसके आवेदन को खारिज कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights