उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक 12वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। घर में कमरे के अंदर फंदे से लटकता उसका शव मिला। फंदे से लटकता शव देखकर मां की चींखें निकल गई। उसके हाथ पर ‘गुलशन आई मिस यू…’ लिखा हुआ था। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बता दें कि यह घटना कानपुर के गोविंदनगर थाना इलाके की है। यहां पर मिल्कबोर्ड चौकी क्षेत्र में रहने वाले किराना दुकानदार की 18 साल की बेटी इंटर की छात्रा थी। बताया जा रहा है शनिवार की रात को लड़की ने अपने घर में फंदे ले लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव को देखा और चीख-पुकार मच गई। जानकारी पर पुलिस जब पहुंची तो शव बेड पर पड़ा हुआ था। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वो बेटी को अस्पताल से लेकर लौटे है। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। 

पुलिस ने की पूछताछ 
मृतक छात्रा की बाईं हथेली पर गुलशन आई मिस यू…लिखा हुआ था। उसने साथ में रोता हुआ इमोजी बनाया था। जांच के दौरान पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ की और उस लड़के के बारे में पूछा। तब जाकर परिजनों ने पूरी बात बताईं। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके का एक युवक उनकी बेटी को तीन महीने से परेशान कर रहा था। शनिवार रात करीब नौ बजे युवक अपने साथियों के साथ घर के नीचे पहुंचा और छत पर सिंदूर की डिब्बी फेंकी। इसके बाद उसने छात्रा पर शादी करने का दबाव बनाया। आरोप ये भी है कि मना करने पर युवक ने पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी। उसके जाने के बाद छात्रा कमरे में चली गई और फंदे से लटकर जान दे दी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights