हमीरपुर जिले में रविवार को एक दबंग ने दरोगा को गोली मार दी है। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। वही गोली लगने से दारोगा की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गया है।आरोपी को पकड़ने के लिए कई थानों की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

जानकारी के लिए बता दे की घायल दरोगा दबंगई कर रहे आरोपी को पकड़ने गए थे। तभी दंबग ने दरोगा पर ही फायर झोंक दिया। और फायर झोंक कर सरे आम मौके से फरार हो गया है।
बता दे की पूरा मामला हमीरपुर ज़िले में कुरारा थाना क्षेत्र के पतारा का है। जहा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र प्रसाद यादव को सूचना के साथ एक वीडियो उपलब्ध कराया गया। उनको सूचना थी कि पतारा गांव में एक दबंग तमंचे के दम पर दबंगई करने में लगा है। इस सूचना पर दरोगा सुरेंद्र प्रसाद यादव दबंग की तलाश में पतारा गांव पहुंच गए थे। जैसे ही दरोगा आरोपी के घर के पास पहुंचा, झाड़ी में छिपे बैठे दबंग ने दरोगा पर ही गोली चला दी। जिससे आरोपी को पकड़ने गए दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गया तो वहीं आरोपी गोली मार कर फरार हो गया। दरोगा के साथ गए हमराही उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे हुए हैं।
दरोगा के गोली मारे जाने की सूचना पर पुलिस महकमे के आला अधिकारी पतारा गांव की तरफ कूच कर गए हैं। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। घायल दरोगा सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि वो दबंग को पकड़ने गए थे, लेकिन आरोपी ने उनके पर ही गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights